फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Quarantin

क्वारंटीन का उल्लंघन किया तो होगी सख्ती कार्रवाई

Wed, 06 May 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Quarantin
घुमारवी(बिलासपुर)। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते उपायुक्त बिलासपुर ने बुधवार घुमारवीं उपमंडल के कई क्षेत्रों का दौरा करके सारी स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश्वर गोयल सबसे पहले कंदरौर स्थित पुलिस नाके पर पहुंचे। उसके उपरांत उन्होंने बिलासपुर -हमीरपुर सीमा पर तरघेल में पुलिस नाके का जायजा लिया। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी गाड़ी बिना चेकिंग के इधर से उधर ना जा सके। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के किसी भी हिस्से से इस क्षेत्र में पहुंचे हुए हैं। उन्हें घर में ही क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग बाहरी क्षेत्रों से आए हुए हैं, उनके ऊपर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों के उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि इन लोगों का नैतिक कर्तव्य बनता है कि ये लोग अपने परिवार के संपर्क में भी न आएं ताकि खुद भी सुरक्षित रहें तथा परिवार व समाज को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने दकड़ी चौक पर तमाम गतिविधियों का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कफ्र्यू पास से संबंधित दस्तावेजों की का निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण अभियान के दौरान डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed