{"_id":"693ab1f13a22d4607002fee4","slug":"pwd-started-the-work-of-making-footpath-and-drain-in-laghat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-150001-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लघट में लोनिवि ने शुरू किया फुटपाथ और नाली बनाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लघट में लोनिवि ने शुरू किया फुटपाथ और नाली बनाने का कार्य
Thu, 11 Dec 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा के लघट में शुरू हुआ नाली और फुटपाथ का कार्य। स्रोत: पंचायत प्रतिनिधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बात
पूर्व एसडीएम ने विकास कार्यों के लिए जारी कराया है धन
ग्रामीणों ने जताया एसडीएम का आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा के तहत लघट गांव में फुटपाथ और नाली बनाने का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से लोग यहां पर फुटपाथ की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य शुरू किया गया है।
पंचायत उप प्रधान अवधेश भारद्वाज ने बताया कि फुटपाथ की व्यवस्था न होने के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने लोगों के साथ मिलकर पूर्व एसडीएम बिलासपुर सदर अभिषेक कुमार गर्ग को ज्ञापन प्रेषित किया था। उन्होंने बरमाणा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 86 लाख रुपये का बजट जारी कराया था। यह बजट एनएच से लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित कराया। एसडीएम ने विभाग को शीघ्र कार्य शुरू करने और तय समय सीमा में इन्हें पूरा करने के दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके बाद विभिन्न विकास कार्य शुरू हुए। इसी कड़ी में लघट में फुटपाथ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि लघट में फुटपाथ बनने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने इस कार्य के लिए पूर्व एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग का आभार जताया।