फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PWD should install borewells for uninterrupted supply of drinking water: Deputy Commissioner

पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए बोरवेल लगाए पीडब्ल्यूडी : उपायुक्त

Thu, 21 Dec 2023 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
PWD should install borewells for uninterrupted supply of drinking water: Deputy Commissioner
- समिति की आय बढ़ाने के लिए अन्य संस्थाओं को भी शुल्क के आधार पर आरक्षित किया जाए परिसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त एवं अध्यक्ष बिलासपुर कला मंच आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में बचत भवन में पारंपरिक संस्कृति संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन परिसर में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए बोरवेल करने और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सदस्य सचिव एवं जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने समिति को अवगत करवाया कि बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन के अंतरंग सभागार को सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए ही आरक्षित करने का प्रावधान है। इस पर समिति ने चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया कि समिति की आय बढ़ाने के लिए अन्य संस्थाओं को भी शुल्क के आधार पर परिसर आरक्षित किया जाए। क्योंकि परिसर की आय से ही कर्मचारियों का वेतन व अन्य प्रबंधन व्यवस्था की जानी है। बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर को सरकार व समिति द्वारा निर्धारित शर्तों पर अग्रिम शुल्क राशि लेकर आम जनता व संस्थानों के लिए आरक्षित किया जाए। उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम के लिए आरक्षित करवाने के लिए आवेदनकर्ता जिला भाषा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed