फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   punita became best student award.

पुनीता को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब

Sat, 06 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मलोखर (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, मलोखर (बिलासपुर)। Updated Sat, 06 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
punita became best student award.

राजकीय उच्च पाठशाला मलोखर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक पीसी वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर बेस्ट स्टूडेंट ऑफ ईयर का खिताब दसवीं कक्षा की छात्रा पुनीता को दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए अध्यापकों और अभिभावकों की आज्ञा का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्याध्यापक भोपाल सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसमें शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा की भावना शर्मा प्रथम, उषा देवी द्वितीय और ललित कुमार तृतीय स्थान पर रहे जबकि सातवीं के दिनेश शर्मा प्रथम, उर्मिला द्वितीय, सुनील कुमार तृतीय आठवीं कक्षा में प्रतिभा चंदेल प्रथम, रीतू कुमारी द्वितीय, दीक्षा कुमारी तृतीय नौंवी कक्षा में पंकज शर्मा प्रथम, पुनीता शर्मा द्वितीय, सरिता देवी तृृतीय स्थान पर रहीं।

लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में सुनील कुमार, दिनेश, तिलक राज, हरीश, आदित्य, ललित कुमार, अंडर-19 में अजय, नरेश, पंकज शर्मा, मुकेश, कमल अंडर-19 लड़कियों के वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में पुनीता, आरती, किरण, कमलेश, रीतू, जागृति और निर्मला देवी विजेता रहीं।

साइंस क्विज प्रतियोगिता में पंकज और सुनील प्रथम, अधिकतर उपस्थिति में छठीं कक्षा के पवन, सातवीं के विशाल, आठवीं की उर्मिला शर्मा, नौवीं की प्रीति और दसवीं कक्षा के सुनील गौतम को प्रथम पुरस्कार मिला।


इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष ओपी गौतम, एसडीओ पीडब्ल्यूडी दीपक सुरैली, एसडीओ विद्युत बोर्ड एसपी वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत छकोह जोगेंद्र चंदेल, प्रधान ग्राम पंचायत सोलधा संतराम, एसएमसी प्रधान छकोह हेमराज ठाकुर, एसएमसी प्रधान मलोखर स्कूल भूपराम, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर मुख्याध्यापक साई ब्राहमणा सुरेंद्र शर्मा, हैड टीचर प्राथमिक पाठशाला रीता देवी, पूर्व प्रधान दीपा चंदेल, सरस्वती विद्या मंदिर के हैड टीचर धनवंती शर्मा और किसान युवा मोर्चा प्रधान खेमराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed