फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pump operator dies after drowning in water tank in Bagda

Bilaspur News: बागड़ा में पानी के टैंक में डूबने से पंप ऑपरेटर की मौत

Sat, 26 Sep 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pump operator dies after drowning in water tank in Bagda
बागड़ा में हादसा, ब्लीचिंग पाउडर डालते समय पैर फिसलने की आशंका
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के बागड़ा स्थित जलशक्ति विभाग की नर्सरी के पास पानी के टैंक में डूबने से पंप ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार (47) पुत्र सूरत राम निवासी सेर, तहसील झंडूता के रूप में हुई है। हादसा 24 सितंबर की रात को हुआ। पुलिस के अनुसार थाना झंडूता में सूचना मिली थी कि बागड़ा स्थित नर्सरी के पास जलशक्ति विभाग के पानी के टैंक में एक व्यक्ति डूबा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को टैंक से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान उसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई। वह झंडूता डिवीजन में जलशक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पानी के टैंक में ब्लीचिंग पाउडर डाल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत होने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed