फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Providing quality education is the priority of the state government: Dharmani

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : धर्माणी

Thu, 20 Nov 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Providing quality education is the priority of the state government: Dharmani
कन्या पाठशाला घुमारवीं में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री रा
कन्या पाठशाला घुमारवीं में मनाया वार्षिक उत्सव, मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मंत्री ने 10 लाख रुपये से नवनिर्मित कला मंच का किया लोकार्पण


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं क्लस्टर स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यालय परिसर में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बने कला मंच का भी लोकार्पण किया।
मंत्री धर्माणी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में सरकार निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। प्रदेश में पहले चरण में 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर स्तर की शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिस बेहतर शिक्षा की चाह में विद्यार्थी निजी स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं, अब उन्हें कम फीस में ही सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड के तहत शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा एवं कोचिंग प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक ड्रग्स से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी विद्यार्थी या व्यक्ति इस नशे में संलिप्त दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत अपने अध्यापकों, अभिभावकों या पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। वहीं इससे पहले प्रधानाचार्य परमजीत सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशक रेणु कौशल, नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल, दकड़ी पंचायत प्रधान मस्तराम राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
1400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
इस क्लस्टर स्तरीय समारोह में सात विद्यालय जिनमें कन्या पाठशाला घुमारवीं, छात्र पाठशाला घुमारवीं, उच्च पाठशाला टकरेड़ा, चुवाड़ी, बाड़ी मझेड़वां, बरोटा और माध्यमिक पाठशाला कलरी के लगभग 1400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कन्या पाठशाला घुमारवीं में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री रा

कन्या पाठशाला घुमारवीं में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed