फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Protests against the Panchayat's NOC against the crusher intensify, villagers are preparing to go to court.

Bilaspur News: पंचायत की एनओसी के खिलाफ क्रशर का विरोध तेज, कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे ग्रामीण

Sun, 28 Sep 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Protests against the Panchayat's NOC against the crusher intensify, villagers are preparing to go to court.
पंतेहड़ा क्षेत्र में ध्रुग खड्ड के पास क्रशर लगाने को लेकर विवाद बढ़ा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरटीआई के जरिए मांगे स्टोन क्रशर के लिए एनओसी देने के दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। पंतेहड़ा पंचायत के पास स्थित ध्रुग खड्ड के किनारे स्टोन क्रशर खोलने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। स्थानीय ग्रामीण और किसान पंचायत की ओर से बिना आम सहमति दिए जारी किए गए एनओसी के खिलाफ अब हाईकोर्ट तक जाने की तैयारी कर रहे हैं।

पंतेहड़ा गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक ब्रह्मदास सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि ध्रुग खड्ड इस क्षेत्र की किसानों की जीवन रेखा है। खड्ड के आसपास कई बीघा जमीन में स्थानीय लोग फसल उगाकर अपनी जीविका चलाते हैं। बताया कि खड्ड और उसके आसपास कई जड़ी-बूटियां और जीव-जंतु भी मौजूद हैं, जो प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर क्रशर स्थापित किया गया तो क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग इससे प्रभावित होंगे। धूल और मिट्टी के कारण स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ेंगे, जो आने वाली पीढ़ियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने बिना किसी ग्रामीण की अनुमति और राय लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया। लोगों ने कहा कि अगर पंचायत ने जनता की राय ली होती तो मामला इस स्थिति तक नहीं पहुंचता। साफ किया कि खड्ड के पास किसी भी हालत में क्रशर नहीं लगने दिया जाएगा। प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप दिए गए हैं। यदि क्रशर लगाने की प्रक्रिया जारी रखी गई तो मामला हाईकोर्ट तक जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने भविष्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे। फिलहाल दर्जनों लोग विरोध में खड़े हैं, और जरूरत पड़ी तो हजारों लोग सड़कों पर उतरेंगे। बताते चलें कि एक सप्ताह पहले इस मामले को लेकर उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed