{"_id":"5915f2054f1c1b231f853f7b","slug":"protest-of-pakistan-army-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने जलाया पाकिस्तान सेना अध्यक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने जलाया पाकिस्तान सेना अध्यक्ष का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 12 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत में किए जा रहे हमले की घटना को लेकर पूर्व सैनिक उग्र हो गए हैं। गुस्साए पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को बिलासपुर में पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष का पुतला जलाया। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने पाक सेना अध्यक्ष के पुतले को युद्ध स्मारक बिलासपुर से गुरूद्वारा चौक तक घसीटते हुए ले गए जहां उसका सिर कलम करने के बाद आग लगाई गई।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मौका आ गया है। वहीं पाकिस्तान को चेताया कि वह अपनी हरकतों से बाज आए। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह फिर से बार्डर पर जाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि अगर पूर्व सैनिकों को बार्डर पर जाने की जरूरत पड़ी तो वह जाने को तैयार हैं। इस मौके पर पूर्व सैनिकों सहित अन्य सामाजिक संस्थानों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पहले युद्ध स्मारक पर कुपवाड़ा में 26 सीआरपीएफ जवानों, पूंछ में 2 जवानों की शाहदत पर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के अलावा अन्य सामाजिक संस्थानों में युद्ध स्मारक बिलासपुर में दो मीनट का मौन भी रखा।