फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest of farmers in camri

किसानों ने सड़क पर धरना देकर की बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

अधिकारी किसानों से सीधे मुंह बात करने को भी तैयार नहीं हैं। कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर हुई भारी बारिश में किसानों की फसलें खराब हुई है, जिनका सरकार को मुआवजा देना चाहिए। धान क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे किसानों के धान क्रय केंद्रों पर सही से तुल सकें।

विज्ञापन
protest of farmers in camri

विस्तार

केमरी। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बृहस्पतिवार को केमरी नगर कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने मिलक बिलासपुर रोड पर धरना देकर पिछले दिनों भारी बारिश से खराब हुईं फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। जाम लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने किसानों की कई मांगों को लेकर मिलक बिलासपुर रोड पर जाम लगाकर बैठ गए और शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिससे रोड पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम लगने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई तथा किसान पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। जिसमें जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि किसानों का हर तरफ शोषण किया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकारी किसानों से सीधे मुंह बात करने को भी तैयार नहीं हैं। कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर हुई भारी बारिश में किसानों की फसलें खराब हुई है, जिनका सरकार को मुआवजा देना चाहिए। कहा कि सरकार को किसानों के हालात को देखते हुए राहत प्रदान करनी चाहिए। धान क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे किसानों के धान क्रय केंद्रों पर सही से तुल सकें। जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा कि सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अली, रोशन लाल, सद्दीक अहमद, अकील अहमद, सद्दाम हुसैन, सिराज अहमद, नंदराम गंगवार, हाजी शफीक अहमद, जमील अहमद, रोहित शर्मा, गुरप्रताप सिंह, लाखन सिंह, अब्दुल वहीद, जमील अहमद, शफीक अहमद, शबनम, अली हसन, सवान, अख्तर, सलीम अहमद, मुकेश श्रीवास्तव, सोमपाल मौर्य, हाजी नसीम अहमद, हजरत नूर, खलील अहमद, महेंद्र सागर, जलालुद्दीन व गोरे अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed