फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest of farmers

किसानों ने बिजलीघर में किया धरना प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय बिजलीघर में कई घंटे धरना दिया।उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।अधिशासी अभियंता कमरुद्दीन सिद्दीकी किसानों के बीच पहुंचे।इस पर अधिशासी अभियंता ने समस्याओं का समाधान करने का तत्काल आदेश दिया।

विज्ञापन
protest of farmers

विस्तार

बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय बिजलीघर में कई घंटे धरना दिया। इस दौरान किसानों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दस बजे किसान तयशुदा कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कमरुद्दीन सिद्दीकी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता करने के बाद समस्याओं का समाधान का आश्वासन देने लगे तो किसान उत्तेजित हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आश्वासन नहीं चाहिए हमें काम चाहिए। जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी व कर्मचारी किसानों व उपभोक्ताओं को खुलेआम शोषण कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा बिजली के अधिक आ रहे हैं बिल कम करने की मांग की है। इस पर अधिशासी अभियंता ने समस्याओं का समाधान करने का तत्काल आदेश दिया। किसानों ने उन्हें ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर जिला महासचिव रईस अहमद, फैसल खां, नईम, अमरजीत सिंह, गुरु प्रताप सिंह, जगतार सिंह, जीत सिंह, लखविंदर सिंह, वफात हुसैन, चंद्रपाल सैनी, वाहिद खां, सफदर अली, रियासत अली, जीत सिंह, हीरालाल, नबी रजा, लाल सिंह, कैलाश कुमार, जमील अहमद, लईक अहमद, तोफीक, ओमप्रकाश, निजाम, खुर्शीद, बबलू, सुलेमान, रियासत अली, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद शमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed