फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest of farmers

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
केमरी/बिलासपुर (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के केमरी नगर कार्यालय पर एक पंचायत हुई। जिसमें किसानों ने कंगना रणौत के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने से पहले पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महासचिव रईस अहमद ने कहा, कुछ दिन पहले अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 1947 में देश को आजादी मिली थी वह भीख थी। उन्होंने कंगना रणौत ने यह बयान देकर उन शहीदों का अपमान किया है, जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपनी कुर्बानी दी थी। कंगना रणौत ने शहीदों की शान में गुस्ताखी की है व अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि सरकार व उच्च न्यायालय को चाहिए कंगना रणौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि काले कानून रद्द होने तक कोई भी किसान खुशी न मनाएं। प्रदर्शन करने वालों में हाजी शफीक, न्याज अहमद, तेज बहादुर सिंह, फजले अहमद, इसरार अहमद, खलील अहमद, अकील अहमद, अब्दुल सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed