{"_id":"789da7644c6600a81007149e0b5b2ff8","slug":"protest-hindi-news-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू विवाद पर वामपंथियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू विवाद पर वामपंथियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में देश विरोधी नारों को लेकर चल रहे विवाद पर वामपंथी उग्र हो गए हैं। कन्हैया की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को बिलासपुर में वामपंथी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय नौजवान सभा, एआईटीआईसी और एआईएसएफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चंपा पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शनकारियों में प्रवेश चंदेल, लेखराम वर्मा, प्रो. केएस धीर और लेखराम धीमान ने कहा कि कन्हैया ने कोई देशद्रोही नारे नहीं लगाए, उसे मात्र निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
क्योंकि उन्होंने एफटीआईआई के छात्रों का समर्थन किया था और आईआईटी मद्रास में अंबेडकर पेरियार स्टडी सर्कल को बैन करने के खिलाफ आंदोलन करने सहित ऑक्यूपाई यूजीसी का नारा दिया।
विज्ञापन
जेएनयू में हैदराबाद के छात्र रोहित वेमूला की प्रशासनिक हत्या के विरोध में पूरे देश में आंदोलन चलाया था। वक्ताओं ने कहा कि जिन लोगों का देश की आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है, वे लोग देशभक्ति के प्रमाण पत्र बांट रहे हैं।