फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Proposal for reorganization of Panchayats in Ghumarwin and Jhanduta

Bilaspur News: घुमारवीं और झंडूता में पंचायतों के पुनर्गठन का प्रस्ताव

Sun, 15 Feb 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Proposal for reorganization of Panchayats in Ghumarwin and Jhanduta
पांच दिन में मांगे सुझाव-आपत्तियां, सरकार लेगी अंतिम निर्णय
विज्ञापन

-सुन्हाणी, बरठीं, हटवाड़, पंतेहड़ा और मरहाना पंचायतों में बदलाव प्रस्तावित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज विभाग ने घुमारवीं और झंडूता की कई ग्राम पंचायतों के विभाजन, पुनर्गठन और नई ग्राम सभाओं के गठन को लेकर अधिसूचना जारी की है। सरकार ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सुझाव और आपत्तियां पांच दिन के भीतर भेजने को कहा है।
अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं के क्षेत्रों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत कुछ पंचायतों के राजस्व क्षेत्रों को पुनर्गठित कर नई ग्राम सभाएं गठित की जाएंगी तथा शेष क्षेत्रों को संबंधित पंचायतों में ही रखा जाएगा। विकास खंड झंडूता के तहत सुन्हाणी पंचायत से वार्ड आंशिक क्षेत्र को अलग करते हुए प्रस्तावित नई ग्राम सभा डूहक बनाने का प्रस्ताव है। वहीं बरठीं पंचायत क्षेत्र से कुछ गांवों को शामिल करके मनोह नाम से नई ग्राम सभा बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

विकास खंड घुमारवीं के तहत हटवाड़ पंचायत से आंशिक क्षेत्र को अलग कर देहरा हटवाड़ नाम से नई ग्राम सभा बनाने का प्रस्ताव है। इसी तरह पंतेहड़ा पंचायत के गांवों के पुनर्गठन के बाद फागत ग्राम सभा प्रस्तावित है। मरहाना पंचायत में भी बड़े स्तर पर क्षेत्रीय पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया है। यदि किसी व्यक्ति, पंचायत प्रतिनिधि या संस्था को प्रस्तावित पुनर्गठन पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से पांच दिन के भीतर उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से राज्य सरकार को भेज सकता है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त सुझावों या आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त बिलासपुर, जिला पंचायत अधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रस्तावित बदलावों की जानकारी संबंधित ग्राम सभाओं में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और प्राप्त आपत्तियों-सुझावों को समय पर सरकार को भेजें। अंतिम निर्णय राज्य सरकार द्वारा प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed