फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Procession will be held on Ram Navami in Kothipura

Bilaspur News: कोठीपुरा में रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा

Sat, 13 Apr 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Procession will be held on Ram Navami in Kothipura
-नव दुर्गा मंदिर में हुई राम नवमी उत्सव समिति की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राम नवमी उत्सव समिति और जनकल्याण एवं ग्राम विकास समिति कोठीपुरा की बैठक शनिवार को नव दुर्गा मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के महासचिव हरिलाल दुर्वाषा ने की।

बैठक में रामनवमी उत्सव शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर साल की भांति इस साल भी रामनवमी शोभायात्रा का भव्य आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। शोभायात्रा न्याई सारली से कोठीपुरा, पडगल, मंडी भराड़ी, जबली, मंडी मांडवां, नौणी, एम्स से होते हुए नव दुर्गा माता मंदिर कोठीपुरा में समापन होगा। शोभायात्रा में विशेष रूप से लोक कलाकारों, महिला मंडलों की ओर से भजन कीर्तन किया जाएगा। शोभायात्रा के बाद सभी भक्तजनों और इलाका वासियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। इस अवसर पर परम देव, अमृतलाल धीमान, नरेंद्र सिंह, दुर्गा दत्त, नंदलाल, मस्त राम, राजकुमार, निखिल दुर्वाषा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed