फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Process initiated to construct severage treatment plant in Bilaspur

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए फ्रांस की टीम इस महीने करेगी दौरा

Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Process initiated to construct severage treatment plant in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के लिए प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। लंबे समय से अधर में लटके इस प्रोजेक्ट को फंडिंग मिलने की उम्मीद बंधी है। फ्रांस की एजेंस फ्रेंचाइजी डी डेवलपमेंट (एएफडी) की टीम इस माह साइट का दौरा करेगी। टीम ने दो साल पहले दौरा करना था लेकिन कोरोना के कारण दौरा स्थगित करना पड़ा था।
बिलासपुर शहर में 60 वर्ष पुरानी सीवरेज व्यवस्था चल रही है। सदर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के समय वर्ष 2010-11 में बिलासपुर शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। लेकिन इसके बाद डीपीआर बनाने और साइट चयन करने के प्रयास नहीं हुए।
विज्ञापन

वर्तमान विधायक सुभाष ठाकुर ने जलशक्ति विभाग को निर्देश दिए तो इस पर काम आगे बढ़ा। दोबारा प्राक्कलन तैयार कर इसकी लागत करीब 77 करोड़ रुपये बताई गई। प्रदेश सरकार ने फ्रांस की एजेंस फ्रेंचाइजी डी डेवलपमेंट को इसके लिए फंड देने और डिजाइन बनाने का प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने साइट चयन कर ली है। शहर के लुहणू खैरियां व लखनपुर इलाके में अलग-अलग ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। अब एजेंस फ्रेंचाइजी डी डेवलपमेंट को काम आगे बढ़ाना है।

जल शक्ति विभाग बिलासपुर के अधिशासि अभियंता राकेश वैद्य ने बताया कि फ्रांस की एजेंस फ्रेंचाइजी डी डेवलपमेंट टीम इस महीने साइट का दौरा करेगी। इसके बाद प्रोजेक्ट के लिए फंडिग करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed