फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Problems related to ex-servicemen will be resolved soon: Deputy Commissioner

शीघ्र किया जाएगा पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का समाधान : उपायुक्त

Wed, 14 Jan 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Problems related to ex-servicemen will be resolved soon: Deputy Commissioner
बिलासपुर में सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक को सम्मानित करते उप
सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर उपायुक्त ने किए पूर्व सैनिक सम्मानित
विज्ञापन

28 जनवरी को होगा पूर्व सैनिकों की समस्याओं, मांगों और सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में 28 जनवरी को विशेष बैठक होगी, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं, मांगों और सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
उपायुक्त राहुल कुमार जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित 10वें सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस (आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे) के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस देश की थल सेना, नौसेना और वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए वीर पूर्व सैनिकों के सम्मान, त्याग और योगदान को नमन करने का अवसर है। यह दिवस शहीदों और उनके परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के साथ-साथ पूर्व सैनिकों के साहस, अनुशासन और सेवा भावना को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की रक्षा के लिए सैनिकों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे वीर सैनिकों और वीर नारियों पर पूरा देश गर्व करता है। पूर्व सैनिकों की ओर से रखी गई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने कहा कि शहीद स्मारक बिलासपुर में शेड निर्माण, मुख्य सड़क से ईसीएचएस होते हुए सीएसडी कैंटीन तक जाने वाले संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूर्व सैनिकों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से सुलझाने की दिशा में कार्य करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इससे पूर्व जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कैप्टन रमेश शर्मा ने सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों के उत्थान एवं कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जेएस वर्मा वीएसएम, कर्नल राजेंद्र सिंह, कैप्टन अमरनाथ, बालक राम, संजीव, सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed