{"_id":"6a5f4d3f9948724dea0816f2","slug":"problems-raised-in-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164068-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की पहल : 35 गरीब बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मासिक आरडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की पहल : 35 गरीब बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मासिक आरडी शुरू
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरूक करने और बेनला ब्राह्मणा पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बेनला ब्राह्मणा के प्रधान राकेश ठाकुर ने अपनी पहली ग्राम सभा में बड़ी पहल शुरू की है। उन्होंने प्रधान निधि से आर्थिक रूप से कमजोर 35 परिवारों की बच्चियों के नाम 200-200 रुपये मासिक की आरडी योजना शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि यह योजना चुनाव से पहले किए गए वादे के अनुरूप शुरू की गई है और शपथ ग्रहण के अगले ही दिन सभी बच्चियों के नाम पोस्ट ऑफिस में आरडी खुलवा दी गई।
प्रधान ने बताया कि तय किया था कि सरकार से मिलने वाली प्रधान निधि का उपयोग गरीब परिवारों की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए करेंगे। इसी सोच के तहत 35 बच्चियों को इस योजना से जोड़ा गया है। ग्राम सभा में सदर थाना बिलासपुर के एसएचओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चिट्टे के नशे के खतरे को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। प्रधान ने कहा कि समाज को नशे से बचाने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना पहचान और सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को पंचायत में गतिविधियां संचालित नहीं करने दी जाएंगी। संदिग्ध पाए जाने पर पहले पंचायत स्तर पर कार्रवाई होगी और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सौंपा जाएगा। प्रधान ने कहा कि पंचायत में सड़क, बिजली और पानी जैसी छोटी-मोटी समस्याएं हैं, जिन्हें अगले पांच वर्षों में दूर करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने लोगों से घरेलू विवाद आपसी सहमति से सुलझाने की अपील की। उन्होंने पंचायत को स्वच्छ और आदर्श बनाने का संकल्प दोहराया। लोगों से गंदे पानी के उचित निस्तारण के लिए सोखता गड्ढे (पिट) बनाने और पंचायत की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।