फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Problem,water

पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Thu, 02 Jul 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Problem,water
बिलासपुर। सोलग जुरासी पेयजल योजना के सुचारू रूप से न चलाने के कारण पीने के पानी की आ रही समस्या को लेकर समाजसेवी भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में युवक मंडल धार टटोह का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता आईपीएच से मिला। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र के हजारों लोगों को आ रही पेयजल समस्या का जल्द निवारण किया जाए।
विज्ञापन

सोलग-जुरासी पेयजल योजना की खराबी के कारण धार टटोह पंचायत के सभी गांव व पालंगरियां सोलग, जुरासी, वेरटी, कोहल, रौडी, झमाड़, बारी, द्रोवड़, बाहडवार, झोर, गुहनू गाहनोडा़, डिब हवाणी, बल्ग का घाट, नली चंगर व पनाली में पिछले दो माह से पीने के पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप्प है। पीने के पानी के प्राकृतिक स्रोत भी सूखते जा रहे हैं और इस भयंकर गर्मी में लोगों को पानी न होने की वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आई पी एच विभाग के अधिकारियों के समक्ष भी कई बार इस मामले को उठाया गया मगर फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि विभाग के बड़े अफसरों का कहना है कि उपरोक्त पेयजल योजना को चलाने के लिए बिजली की आपूर्ति कम होने के कारण ही यह समस्या है। विभाग यह भी कहता है कि बिलासपुर का बिजली विभाग नया ट्रांसफ ार्मर इस योजना के लिए नहीं लगा रहा है। जबकि विभाग ने उसके लिए पैसे भी जमा करवा दिए हैं। उपरोक्त दोनों विभागों की लापरवाही का शिकार धार टटोह पंचायत के सभी गांव हो रहे है। जिनमें सोलग जुरासी प्रमुख है और इस गांव के लिए आज तक कोई सड़क की सुविधा भी नहीं है। इसलिए उपरोक्त गांव में ट्रैक्टर और टैंकरों से भी पानी नहीं पहुंचाया जा सकता। कहा कि उपरोक्त जलापूर्ति को एक सप्ताह के अंदर नियमित करें। अन्यथा जिला मुख्यालय पर खाली घडो़ं से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलग जुरासी पेयजल योजना में कम बोल्टेज के कारण लोगों को समस्या आ रही है। बोल्टेज न होने से पंपिंग नहीं हो पा रही है। जिससे पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता से बात कर ली है। श्ुाक्रवार को स्पॉट को संयुक्त विजिट करेंगे। वहीं ट्रांसफार्मर लगाने के बाद लोगों की समस्या का निवारण हो जाएगा।
अरविंद वर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed