फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Priyanka Gandhi should get 10 guarantees fulfilled by Sukhu government: Mahendra

सुक्खू सरकार से 10 गारंटियों को पूरी करवाएं प्रियंका गांधी : महेंद्र

Thu, 14 Sep 2023 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi should get 10 guarantees fulfilled by Sukhu government: Mahendra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में दी गई 10 गारंटियों की बात न करके केवल राजनीतिक बयानबाजी करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने चुनावी रैलियां में प्रदेश की जनता को 10 गारंटियों के बारे में झूठे वादे करके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तो बनवा दी। अब नौ माह बाद भी एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया जा सका। कहा कि आपदा आने के दो माह बाद प्रियंका गांधी को हिमाचल की याद आई है। उसमें भी वह विशुद्ध राजनीतिक बयानबाजी करके झूठ के आंकड़े देकर प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह कर रही हैं। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लगभग 1000 करोड़ की मदद के बावजूद प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित लोगों तक सहायता राशि पहुंचने में असफल रही है।
विज्ञापन

महेंद्र धर्माणी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के मंत्री और विधायक प्रदेश के विकास में रुचि न लेकर दूसरे के विरुद्ध बयान बाजी से अपनी राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने में व्यस्त हैं, जिससे प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने प्रियंका गांधी से आग्रह किया है कि वह आपदा के समय में दलगत राजनीति छोड़कर प्रदेश की सुक्खू सरकार को जनता को दी गई 10 गारंटियों को पूरा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed