फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Priyanka and Anshul secured the first position in the cross-country race.Priyanka and Anshul secured the first position in the cross-country race.

Bilaspur News: क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रियंका, अंशुल ने हासिल किया पहला स्थान

Sat, 29 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Priyanka and Anshul secured the first position in the cross-country race.Priyanka and Anshul secured the first position in the cross-country race.
घुमारवीं कॉलेज में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
घुमारवीं कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस,क्रॉस कंट्री, हॉकी, शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस विशेष समारोह में सोनिका धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए क्रॉस कंट्री, हॉकी और शूटिंग जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ हुई। क्रॉस कंट्री दौड़ के छात्रा वर्ग में प्रियंका ने पहला, मन्नत ने दूसरा, प्रीति ने तीसरा और शिवानी ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं, छात्र वर्ग में अंशुल शर्मा ने पहला, सूरज ने दूसरा, अभिषेक पटियाल ने तीसरा और रमन ठाकुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। हॉकी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में फिजिकल एजुकेशन की टीम विजेता रही। इस टीम में आदित्य, अंशुल, हर्षित, भावेश, भानु प्रताप के साथ प्रो. डॉ. सुनील सेन और डॉ. राकेश गौतम शामिल रहे। वहीं, हॉकी घुमारवीं की टीम उपविजेता रही। टीम में सूर्यांश शर्मा, मोहित सहगल, गौरव, अभिषेक ठाकुर और पीयूष राणा शामिल रहे। छात्रा वर्ग में हॉकी वॉरियर्स की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम में अंजलि, शिवानी, साक्षी, मधु, दीक्षा और जानवी शामिल रहीं। फिजिकल एजुकेशन की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में अंजलि देवी, चांदनी, चांदनी शर्मा, भार्गवी, कशिश, वासु और बबली शामिल रहीं। मुख्यातिथि ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी सिर्फ हॉकी के जादूगर नहीं थे, बल्कि वह देशभक्ति और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यातिथि और प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जगदीश लाल, अंजना शर्मा, धर्मपाल, नरेंद्र, पीटीए प्रधान शशि भूषण ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed