{"_id":"66fab68df6ddb234cf0377c1","slug":"prithvi-chand-pradhan-and-anoop-kumar-became-treasurers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-124208-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पृथ्वी चंद प्रधान और अनूप कुमार बने कोषाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पृथ्वी चंद प्रधान और अनूप कुमार बने कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी और बाड़ा दा घाट के व्यापारियों ने किया नए व्यापार मंडल का गठन
व्यापारी बोले, काफी समय से नहीं हो रही थी कारोबारियों के हित की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी और बाडा दा घाट के व्यापारियों ने अपने हितों के संरक्षण को सोमवार को लेकर बैठक की। इसमें निष्क्रिय हो चुके पुराने व्यापार मंडल को भंग करके नए व्यापार मंडल का गठन किया गया।
पिछले कई दिनों से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ व्यापारियों में रोष चल रहा था। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही थी। इसके बाद व्यापारियों ने पिछले दिनों विश्राम गृह में बैठक कर नई कार्यकारिणी के गठन का मुद्दा उठाया। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी के प्रधान को बुलाया भी गया था, लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचे। प्रधान के बैठक में न आने के लिए भी व्यापारी वर्ग नाराज था। व्यापारी वर्ग ने एक स्वर में आवाज उठाते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया था।
सोमवार को 48 से अधिक व्यापारी इक्कठा हुए। उन्होंने नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया, जिसमें पृथ्वी चंद को व्यापार मंडल का प्रधान बनाया गया। व्यापारी वर्ग ने कहा कि आठ साल से एक ही व्यक्ति व्यापार मंडल का प्रधान बना हुआ है। शुरुआत में तो व्यापारी हित की बात हुई लेकिन अब कई साल बीत जाने के बाद भी व्यापारी हित का कोई कार्य नहीं हुआ। ऐसे में कई साल तक न कोई बैठक की गई न ही किसी व्यापारी के सुख दुख में शरीक हुआ गया। ऐसे में निष्क्रिय हो चुके व्यापार मंडल को भंग कर दिया गया। नई कार्यकारिणी में उप प्रधान अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार, सचिव सोहन लाल, सह सचिव कामराज शर्मा, मीडिया प्रभारी जनक राज शर्मा, मुख्य सलाहकार बलदेव चौधरी और अमरनाथ शर्मा बनाए गए।