{"_id":"671f94f3b5dc77384706f8c2","slug":"priority-is-being-given-to-the-building-construction-work-of-kv-ghumarwin-varun-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125673-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी घुमारवीं के भवन निर्माण कार्य को दी जा रही प्राथमिकता : वरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी घुमारवीं के भवन निर्माण कार्य को दी जा रही प्राथमिकता : वरुण
विज्ञापन
- संभाग उपायुक्त ने किया विद्यालय का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र ने सोमवार को केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों से संवाद स्थापित किया और उनकी शैक्षिक प्रगति व विद्यालय में संचालित गतिविधियों का आकलन किया।
उपायुक्त ने विद्यालय में हो रहे शिक्षण, सह पाठ्यक्रम गतिविधियों और विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन का गहन अवलोकन किया। उपायुक्त वरुण मित्र ने स्कूल के लिए चयनित भूमि का भी दौरा किया। जहां उन्होंने स्थानीय पटवारी और कानूनगो के साथ मिलकर भूमि का निरीक्षण किया। यह मुद्दा पिछले 12 वर्ष से विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उलझा था, लेकिन प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद अब इसे हल कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के स्थायी भवन का निर्माण जल्द ही शुरू हो सकेगा। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि भवन निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए वह इसे उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर आवश्यक कदम उठा रहे हैं, ताकि भूमि का हस्तांतरण और भवन निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा हो सके। विद्यालय अभी भी अस्थायी भवन में संचालित हो रहा है। इसके बावजूद विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता हासिल की है। विद्यालय ने पिछले 12 वर्ष से अपने स्थायी भवन की मांग की थी जो अब पूरी होती दिखाई दे रही है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्राचार्य रिंकू कुमारी और समस्त शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।