फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Priority being given to damage caused by disaster: Pradhan

आपदा से हुए नुकसान को दी जा रही प्राथमिकता : प्रधान

Fri, 01 Dec 2023 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Priority being given to damage caused by disaster: Pradhan
- पंचायत की ग्राम सभा में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, कोरम पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत कुठेड़ा पंचायत में शुक्रवार को पंचायत की ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में जनता ने काफी रूचि दिखाई और भारी संख्या में पहुंचकर कोरम को पूरा किया। ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने कहा कि ग्रामसभाओं के माध्यम से 2022-23 के विकास कार्यों की शेल्फ, मनरेगा बजट का अनुमोदन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस बार कुठेड़ा पंचायत में आपदा से बहुत नुकसान हुआ है। आपदा के दौरान हुए नुकसान के मरम्मत कार्यों को पहले अहमियत दी गई है। इसमें लोगों के मकान, गोसदन, रास्ते ओर डंगों का निर्माण होना है। इस दौरान ग्राम सभा में लोगों ने अपनी-अपनी समस्या ग्राम पंचायत प्रधान के समक्ष रखी और प्रधान ने जल्द ही उन समस्याओं का समाधान करने का लोगों को आश्वासन दिया। कहा कि आगामी ग्राम सभा से पहले इन समस्याओं का निपटारा कर दिया जाएगा। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक कुठेडा के मैनेजर अरुण शर्मा ने ग्राम पंचायत के इस आम ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को बैंक से संबंधित लोगों को जानकारी दी। कहा कि अपने खाते से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी फोन के माध्यम से न दें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा के डॉक्टर सुनील कुमार ने इस ग्राम सभा के आयोजन के मौके पर लोगों को संबोधित किया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्राम सभा के मौके पर पशुपालन विभाग की तरफ से डॉ. रोहित उपस्थित रहे। उन्होंने विशेष तौर पर महिला पशुपालकों को विभाग की तरफ से दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी दी। पंचायत द्वारा आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीप सिंह को आमंत्रित किया था। राजस्व विभाग से पटवारी हल्का सुनील जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे और लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed