फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Principals and employees given training on purchasing from Gem portal

Bilaspur News: प्रधानाचार्यों, कर्मचारियों को दिया जेम पोर्टल से खरीदारी का प्रशिक्षण

Fri, 04 Oct 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Principals and employees given training on purchasing from Gem portal
जुखाला कॉलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में शिक्षा विभाग की ओर से जेम पोर्टल पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रधानाचार्यों सहित उन कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया, जिनके पास कार्यालय वित्तीय आहरण शक्तियां हैं।

दिल्ली से आई प्रशिक्षण टीम में धीरज राय और जैम सलाहकार (जीओआई) दिल्ली रवि वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। टीम ने जेम पोर्टल के तहत सरकारी खरीदारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वक्ता धीरज राय ने जेम पोर्टल का परिचय, खरीदारी की प्रक्रिया, भुगतान प्रोसीजर और समस्त जानकारी दी। सरकारी ई-मार्केट प्लेस (जीईएम) पोर्टल विभिन्न सरकारी विभागों, संगठनों, सार्वजनिक उपक्रमों की ओर से आवश्यक सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा प्रदान करता है। जेम का लक्ष्य सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और गति को बढ़ाना है। ताकि सरकारी कार्यालयों में सामान खरीदारी में कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य कक्षा कक्ष से लेकर अपनी आवश्यक खरीदारी किसी टेंडर और फाइल के तामझाम के बिना खरीद सकते हैं। शिक्षकों को आधुनिकता से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में यह अभियान शुरू किया है, ताकि शिक्षकों को स्कूलों में फर्नीचर आदि की खरीदारी करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन घुमारवीं और झंडूता खंड से 132 प्रधानाचार्यों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed