फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prime Minister Modi developed every class without discrimination: Jamwal

प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग का बिना भेदभाव किया विकास : जमवाल

Mon, 12 Aug 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi developed every class without discrimination: Jamwal
बोले, कई अन्य राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए करते हैं वोट बैंक की राजनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र पर काम करते हुए हर वर्ग और क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के एक समान विकास करवाने को दायित्व मानते हैं।

कई अन्य राजनीतिक दल भले ही अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए वोट बैंक की राजनीति करते हों, लेकिन भाजपा के लिए पूरा देश और हर वर्ग के लोग एक हैं। यही वजह है कि सबसे अधिक सदस्य संख्या के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। बिलासपुर शहर के वार्ड-8 की पार्षद सोनिया की नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए आभार जताने पहुंचे वाल्मीकि समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है, विकास की रोशनी हर गांव व गली तक पहुंच रही है। केंद्र सरकार ने समाज के पिछड़े, गरीब और साधन विहीन वर्ग के उत्थान के लिए कई कारगर योजनाएं शुरू की हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर में शौचालय बनवाया गया। उसके बाद जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। गरीबों के लिए आवास, मुफ्त राशन और उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन की व्यवस्था भी की गई। इतना ही नहीं, बीमार होने पर आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से उनके निशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की गई। कांग्रेस ने कई दशकों तक देश पर शासन किया। सवाल यह है कि उसने इस तरह की जन कल्याणकारी योजनाएं क्यों शुरू नहीं कीं। उन्होंने वाल्मीकि समुदाय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, पार्षद नरेश कुमारी, वाल्मीकि सभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed