फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Primary teachers union will protest on March 9

Bilaspur News: प्राथमिक शिक्षक संघ 9 मार्च को करेगा रोष प्रदर्शन

Mon, 03 Mar 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers union will protest on March 9
-एक ही शिक्षा निदेशालय बनाने का संघ कर रहा विरोध
विज्ञापन

-चारों उपमंडल में होगा प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर इकाई की बैठक वर्चुअल माध्यम से जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के निर्णयों के विरोध में 9 मार्च को चारों उपमंडल में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर यह बैठक हुई है। रमेश शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को शिक्षा खंड घुमारवीं-1 और शिक्षा खंड घुमारवीं-2 के सभी प्राथमिक शिक्षक उप मंडलीय कार्यालय घुमारवीं, शिक्षा खंड झंडूता के प्राथमिक शिक्षक उप मंडलीय कार्यालय झंडूता, शिक्षा खंड सदर के सभी प्राथमिक शिक्षक उप मंडलीय कार्यालय बिलासपुर सदर और शिक्षा खंड स्वारघाट और श्री नयना देवी जी के प्राथमिक शिक्षक उप मंडलीय कार्यालय नागरिक स्वारघाट में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दो शिक्षा निदेशालय होने के बावजूद भी शिक्षा विभाग में शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहे हैं। यदि दोनों शिक्षा निदेशालयों के स्थान पर एक ही शिक्षा निदेशालय बनाया जाता है तो एक प्रशासनिक अधिकारी के अधीन निदेशालय होने के कारण समूची शिक्षा का ढांचा चरमरा जाएगा और कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं होगा।
विज्ञापन

1984 से पूर्व एक ही शिक्षा निदेशालय था, जिस कारण प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षक पूरी तरह से हाशिये पर रखे जाते थे और यदि दोबारा ऐसा किया जाता है तो आज तक प्राथमिक शिक्षा का पूरा तैयार ढांचा नष्ट हो जाएगा और प्राथमिक शिक्षा अपने अतीत काल की तरह दयनीय स्थिति में पहुंच जाएगी। सरकार और शिक्षा विभाग को इस विषय पर आगे बढ़ने से पहले गहराई से मंथन करना चाहिए और नई शिक्षा नीति में प्री प्राइमरी और प्राइमरी की पहली आठ कक्षाओं के लिए अलग से प्राथमिक शिक्षा निदेशालय गठित करना चाहिए इसी में प्राथमिक शिक्षा का उत्थान और विकास निहित है। इस मौके पर राज्य सचिव राकेश पटियाल, जिला महासचिव रणजीत सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान बाबूलाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, महालेखाकार बलवीर ठाकुर, मुख्य सलाहकार चंद्रशेखर, सह सचिव राजकुमार और जिला मीडिया प्रभारी खूब सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed