{"_id":"5e08d3278ebc3e87f62f6ab9","slug":"prgramme-bilaspur-news-sml319316044","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पेंशनरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग पेंशनरों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बरठीं पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन झंडूता खंड का वार्षिक सम्मान समारोह खरोटा मंदिर बरठीं में मनाया गया। समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश नड्डा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम शुरू करने से पहले दिवंगत पेंशनर्स की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मंच संचालन इंद्र सिंह ढटवालिया ने किया। इस मौके पर जिला प्रधान जगदीश ने अपने विचार रखे तथा सरकार द्वारा पेंशनरों की मांगों को न मानने पर रोष प्रकट किया। बैठक में एसोसिएशन की मुख्य मांगों में लंबित करोड़ों रुपये के चिकित्सा बिलों का भुगतान करने के बारे में, संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक न बुलाना, 5,10 व 15 प्रतिशत व 65, 70 व 75 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत मूल वेतन में शामिल करना शामिल है। सदस्यों ने कहा कि यह मामले सरकार के विचाराधीन हैं लेकिन सरकार इन्हें अनदेखा कर रही है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
इस मौके पर 24 पेंशनरों जिन्होंने 75 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उन्हें सम्मानित किया गया। इनमें गेहड़वीं इकाई के अछरू राम, शिव दयाल, किशोरी लाल, तरसेम सिंह, कला देवी, बंती देवी, कलोल इकाई से अनंत राम शर्मा, रामा नंद, कश्मीर सिंह, बुद्धि सिंह, बालक राम, ब्रह्मा नंद व अनंत राम चंदेल, जेजवीं इकाई से मनसा राम, झंडूता इकाई से वेद प्रकाश, बरठीं इकाई से जगदीश शास्त्री, भागी रथ, बसंत राम, जमना दास, कृष्णु राम, धनी राम, शंकर दास, लेख राम व भगत राम को शॉल, टोपी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।