फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prerna stood first in poster making competition

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रेरणा रहीं प्रथम

Fri, 22 Dec 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Prerna stood first in poster making competition
- विद्यार्थियों को दी श्रीनिवास रामानुजन के जीवन के बारे में जानकारी
विज्ञापन

-बिलासपुर कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में गणित विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता कराई गई।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रेरणा ने पहला, नैंसी ने दूसरा, अदिति और सक्षम ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में गुरप्रीत ने पहला, वंदना ने दूसरा और हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर प्रेम सिंह कटवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में गणित विभाग की सहायक प्रो. रितु शर्मा ने राष्ट्रीय गणित दिवस पर प्रकाश डाला। इसके बाद पिंकू सिंह ने रामानुजन के जीवन परिचय के बारे में बताया और उनके योगदान को याद किया। हरप्रीत ने विद्यार्थियों को बताया कि 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस क्यों मनाया जाता है। इसके साथ ही शकुंतला देवी, आर्यभट्ट और अन्य भारतीय गणितज्ञ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वंदना ने बताया कि रामानुजन ने किस तरह से अनंत सीरीज के बारे में रोचकता से गहन अध्ययन किया था। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को प्रश्नोत्तरी, भाषण, पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उनके किए गए योगदान को याद किया जाता है। वहीं, गुरप्रीत और निधि ने मंच संचालन किया। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभिषेक ने रामानुजन के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर को बखूबी प्रस्तुत किया। प्रियांशु कौंडल ने स्टेटमेंट शिवम लॉजिक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। गणित विभाग के सहचार्य डॉ. जय महलवाल ने विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन के जीवन के बारे में संक्षिप्त रूप में बताया। पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में डॉक्टर मोनिका और सोनिया राठौर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उपप्राचार्य डॉ. प्रेम सिंह कटवाल ने बताया कि जीरो की बहुत बड़ी कीमत होती है। उन्होंने बताया कि हमें गणित के व्यावहारिक रूप को समझने की जरूरत है और उसको अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम, प्रो. प्रेमजीत सिंह, डॉ. मोनिका, डॉक्टर अजीत, सोनिया राठौर, हितेश शर्मा, अपर्णा शर्मा, शालिनी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed