फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations begin to make the Ajmerpur Summer Festival fair grand.

Bilaspur News: अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेले को भव्य बनाने की तैयारी शुरू

Fri, 21 Aug 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin to make the Ajmerpur Summer Festival fair grand.
भराड़ी में आयोजित अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला कमेटी की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: कमेटी
नई सब कमेटियां बनेंगी, युवाओं और वरिष्ठों की बनेगी संयुक्त टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत जिला स्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेले को इस वर्ष और आकर्षक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह भराड़ी में मेला कमेटी की बैठक प्रधान करतार सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेले की आय-व्यय का ब्योरा सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिस पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मेला कमेटी की ओर से गठित सभी सब कमेटियों को भंग करने का निर्णय लिया गया। आगामी बैठक में नई सब कमेटियों का गठन किया जाएगा। प्रधान करतार सिंह चौधरी ने कहा कि अगली बैठक में उप तहसील भराड़ी के तहत आने वाले सभी विभागों के अधिकारियों के साथ भी चर्चा की जाएगी। मेले से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला कमेटी में युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। इससे युवाओं के जोश और वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव का लाभ मिलेगा। पंचायत प्रतिनिधियों, जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों सहित प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को भी मेले से जोड़ा जाएगा। प्रधान ने कहा कि अजमेरपुर मेला क्षेत्रवासियों के सहयोग से चलता है और मेला कमेटी के सदस्य इसकी रीढ़ हैं। लंबे समय से मेले से जुड़े लोगों को इस वर्ष निमंत्रण पत्र भेजकर दोबारा सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। बैठक में ख्याली राम शर्मा, आजाद चंद वर्मा, अमी चंद सोनी, कमलदेव राव, दिनेश शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, प्रेम सागर शर्मा, श्याम लाल शर्मा, रमेश शर्मा, यशवंत, हेमराज ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बदलाव किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों के साथ बच्चों और महिला मंडलों को मंच प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा स्टार कलाकार भी कार्यक्रमों का हिस्सा होंगे। कुश्ती प्रतियोगिता को भी बड़े स्तर पर करवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed