{"_id":"5f550d298ebc3e3a23294c22","slug":"pre-primary-school-bilaspur-news-sml344237092","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री प्राइमरी में 2228 छात्रों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री प्राइमरी में 2228 छात्रों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए प्री प्राइमरी अभियान शुरू किया गया है। अप्रैल से स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी तक जिले के करीब 350 स्कूलों में 2228 बच्चों का प्रवेश हो चुका है। यह शिक्षा विभाग के लिए बड़ी कामयाबी है।
उल्लेखनीय है कि पहले सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी शिक्षा का प्रावधान नहीं था। इसके कारण अभिभावक नौनिहालों को निजी शिक्षा संस्थानों में भेजते थे। इससे सरकारी स्कूलों की तरफ अभिभावकों का झुकाव कम होने लगा। परिणाम यह हुआ कि कई सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या न के बराबर हो गई। अब प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होने से अभिभावकों का भरोसा सरकारी शिक्षण संस्थानों पर फिर से बनने लगा है। प्री प्राइमरी में बच्चों की बेहतर सुविधा के लिए जहां सरकार विशेष अध्यापक तैनात करने की योजना बना रही है। वहीं बच्चों के लिए हर प्राथमिक पाठशाला में विशेष कमरे तैयार किए जा रहे हैं। यहां बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने के सारे साधन मुहैया करवाए जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुदर्शन कुमार ने बताया कि अप्रैल से अब तक जिला के करीब 350 स्कूलों में प्री प्राइमरी के तहत 2228 बच्चों का दाखिला हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसके लिए डाइट प्रधानाचार्य राकेश पाठक और फील्ड में काम कर रहे शिक्षक बधाई के पात्र हैं। अगर प्री प्राइमरी में बच्चों के प्रवेश होगा तो आगे की कक्षाओं में भी बच्चों की संख्या बढ़ेगी। इससे जिला के बच्चों को अनुभवी अध्यापकों द्वारा शिक्षित किया जाएगा।