{"_id":"69f3572f73bff5ad3505860c","slug":"prajanali-private-iti-wins-kabaddi-final-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159005-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कबड्डी फाइनल में प्राजंलि निजी आईटीआई की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कबड्डी फाइनल में प्राजंलि निजी आईटीआई की शानदार जीत
Thu, 30 Apr 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन खेलकूद प्रतियोगिता में खेले गई कई मुकाबले
कबड्डी, वॉलीबाल व बैडमिंटन में दिखा जोरदार मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 19वीं जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। दिन का सबसे आकर्षक मुकाबला कबड्डी का फाइनल रहा, जिसमें प्रांजलि निजी आईटीआई ने आईटीआई बिलासपुर को कड़े मुकाबले में 41-38 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा और दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में प्राजंलि प्राइवेट आईटीआई ने बरठीं आईटीआई को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में संतोषी प्राइवेट आईटीआई ने आईटीआई बिलासपुर को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट हासिल किया। दोनों टीमों के बीच अब खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटीआई बरठीं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आईटीआई बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन मुकाबलों में आईटीआई बिलासपुर ने संतोषी प्राइवेट आईटीआई को हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा बरठीं आईटीआई ने घुमारवीं आईटीआई को पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता के चौथे दिन मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। हर मुकाबले में जीत के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दर्शकों की मौजूदगी ने खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ाया। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह बना हुआ है।