फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pradhan beaten up for ending the wrestling match on a draw

Bilaspur News: कुश्ती बराबरी पर खत्म कराने पर प्रधान की कर दी पिटाई

Mon, 17 Jun 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pradhan beaten up for ending the wrestling match on a draw
-मारपीट में टूटा दांत, मंडी माणवा में हुई घटना
विज्ञापन

- सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पहलवानों के बीच चल रहे दंगल को बराबरी पर खत्म करने पर एक व्यक्ति ने आयोजक समिति के प्रधान की पिटाई कर दी। मारपीट में प्रधान का दांत टूट गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के मंडी माणवा में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत में बोहरा राम निवासी गांव मंडी माणवा डाकघर कोठीपुरा बिलासपुर ने बताया कि वह दंगल कमेटी मंडी माणवा का प्रधान है। रविवार को समिति की ओर से गांव में दंगल का आयोजन कराया गया। इसमें शाम को दो पहलवानों के बीच कुश्ती कराई जा रही थी। कुश्ती करीब एक घंटे तक चलती रही। किसी पहलवान की हार-जीत नहीं हुई। मुकाबला बराबरी पर खत्म करने का फैसला लिया गया। इस बीच गांव का एक व्यक्ति आया और कहने लगा की कुश्ती को चलने दिया जाए। उसे बताया कि समिति ने बराबरी पर मुकाबला खत्म करने का निर्णय लिया है। इतना कहते ही उसने मुंह पर मुक्का मार दिया और मारपीट शुरू कर दी। मुक्के से एक दांत भी टूट गया। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed