{"_id":"67a8ab1ecd8ebe66eb0b86ac","slug":"prabhat-pheri-was-taken-out-from-guru-ravidas-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131769-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गुरु रविदास मंदिर से निकाली गई प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गुरु रविदास मंदिर से निकाली गई प्रभात फेरी
Sun, 09 Feb 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गुरू रविदास महाराज के 648वें प्रकाश पर्व पर बिलासपुर में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। संवाद
श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों से किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर से रविवार सुबह गुरु रविदास पंडित महासभा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। यह धार्मिक यात्रा रौड़ा सेक्टर से शुरू होकर डियारा सेक्टर, मेन मार्केट, गांधी मार्केट होते हुए दोबारा मंदिर परिसर में समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया।
प्रभात फेरी में राजपाल भवानी, अनिल सुरेहली, हंसराज, दीपक बादल, विकास बादल, अनिल शास्त्री, गुलशन भवानी और हर्ष बादल ने विशेष रूप से भाग लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।मंदिर परिसर पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। विकास बादल ने बताया कि गुरु रविदास जी महाराज के 648वें प्रकाश पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। 11 फरवरी को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 12 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।