फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Power shared in Ghumarwin BDC: Chairperson post goes to Congress, Vice-Chairperson to BJP.

घुमारवीं बीडीसी में सत्ता बंटी : अध्यक्ष कांग्रेस, उपाध्यक्ष भाजपा के खाते में

Thu, 02 Jul 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Power shared in Ghumarwin BDC: Chairperson post goes to Congress, Vice-Chairperson to BJP.
घुमारवीं में बीडीसी की नवनियुक्त अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। संवाद
क्रॉस वोटिंग ने बदले चुनावी समीकरण, दोनों दलों के बहुमत के दावों की खुली पोल
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर उषा देवी दो मतों से विजयी, उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार ने आठ मतों से दर्ज की जीत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विकासखंड कार्यालय घुमारवीं में ब्लॉक विकास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आए। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे।
चुनाव परिणामों ने दोनों दलों के बहुमत के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। मतदान के बाद क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं आम रहीं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित घंडालवीं वार्ड से निर्वाचित उषा देवी और भाजपा समर्थित हम्बोट वार्ड की नरेश धीमान आमने-सामने थीं। 34 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें उषा देवी को 18 और नरेश धीमान को 16 मत मिले। दो मतों के अंतर से उषा देवी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन

इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। भाजपा ने तल्याणा वार्ड से निर्वाचित रमेश कुमार को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने ननावां वार्ड से निर्वाचित मेहर सिंह को मैदान में उतारा। इस मुकाबले में रमेश कुमार को 21 और मेहर सिंह को 13 मत मिले। आठ मतों के अंतर से रमेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले दोनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। भाजपा ने 23 बीडीसी सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया था, जबकि कांग्रेस भी बहुमत अपने पक्ष में होने की बात कह रही थी। मतदान से पहले कांग्रेस 16 और भाजपा 18 समर्थक सदस्यों के साथ विकासखंड कार्यालय पहुंची थी। हालांकि, परिणाम घोषित होने के बाद दोनों दलों के दावों और मतदान के नतीजों में अंतर नजर आया, जिससे क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं को बल मिला।
अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को अपेक्षा से अधिक मत मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने अपेक्षा से बड़ी जीत दर्ज की। मतदान गोपनीय होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस सदस्य ने किस पक्ष में मतदान किया, लेकिन परिणामों ने राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं को तेज कर दिया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही दोनों विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। विकासखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जीत का जश्न मनाया। बारिश के बावजूद कांग्रेस समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर विकासखंड कार्यालय से गांधी चौक तक विजय जुलूस निकाला। गांधी चौक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा देवी का सम्मान किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उपाध्यक्ष पद पर मिली जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

घुमारवीं में बीडीसी की नवनियुक्त अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। संवाद

घुमारवीं में बीडीसी की नवनियुक्त अध्यक्ष, मंत्री और कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed