फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Power outage exacerbates heat woes in Ghumarwin; blackout lasts 12 hours.

Bilaspur News: घुमारवीं में बिजली कट ने बढ़ाई गर्मी की मार, 12 घंटे रहा ब्लैकआउट

Sun, 05 Jul 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Power outage exacerbates heat woes in Ghumarwin; blackout lasts 12 hours.
33 केवी लाइन में फॉल्ट से लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कतें, पेयजल आपूर्ति भी रही प्रभावित
विज्ञापन

रात भर बंद रही बिजली,शनिवार दोपहर एक बजे हुई बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से शनिवार दोपहर तक करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली गुल रहने से लोग बेहाल रहे। इस बीच इन्वर्टर भी जवाब दे गए, मोबाइल फोन बंद हो गए और पंखे व कूलर बंद रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लंबे और बार-बार बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली बिल के साथ मिल्क सेस, पर्यावरण सेस और अब फ्यूल चार्ज जैसे अतिरिक्त शुल्क वसूले जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही। शुक्रवार रात करीब एक बजे घुमारवीं शहर सहित आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली अचानक बंद हो गई। करीब 12 घंटे तक पूरा क्षेत्र ब्लैकआउट की स्थिति में रहा और शनिवार दोपहर करीब एक बजे जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न रहने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बिजली कट से कारोबार भी प्रभाबित
बिजली कट का सबसे अधिक असर दूध, दही, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और अन्य ठंडे खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों पर पड़ा। कई घंटों तक फ्रिज और फ्रीजर बंद रहने से हजारों रुपये का सामान खराब होने की आशंका बनी रही। वहीं बिजली से संचालित अन्य उपकरण बंद रहने से व्यापार भी प्रभावित हुआ। लोगों ने बिजली बोर्ड से लंबे बिजली कटों पर रोक लगाने और व्यवस्था में स्थायी सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कांगू और नसवाल के बीच 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। फॉल्ट का पता लगाने और उसे दूर करने में समय लगा। कर्मचारियों ने लगातार मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद शनिवार दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
सचिन आर्य,सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed