{"_id":"613ba07f8ebc3e35f95d2885","slug":"power-minister-sukh-ram-to-chair-janmanch-in-sadar-sub-division-in-shri-nainadevi-bilaspur-news-sml3834218182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री सुख राम करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री सुख राम करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी विधानसभा के सदर उपमंडल में 12 सितंबर को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला के प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे।
जिला उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जनमंच में ग्राम पंचायत नम्होल, घ्याल, पंजैलखुर्द, सिकरोहा, निहारखन बासला, कोटला, स्योहला और जुखाला के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में प्री जनमंच शिविरों का आयोजन किया गया।
इसमें 8 सितंबर को नम्होल, घ्याल, पंजैलखुर्द, सिकरोहा तथा 9 सितंबर को निहारखन बासला, कोटला, स्योहला, जुखाला में प्री जनमंच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए। लोगों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर अधिकारियों ने उनका समाधान किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं जन जाति प्रमाण पत्र, आमदनी प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड (एक्स मुसावी के अलावा) की नक्ल, बागवानी कार्ड आदि के अलावा विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, मकान की मम्मत के लिए आर्थिक मदद, विधिक सहायता, बंदूक या वाहन चालक लाइसेंस को जारी करने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया, जमीन का इंतकाल, जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनवाने व नवीनीकरण आदि कार्यों के लिए सुविधा मुहैया कराई जाएगी।