{"_id":"68ecefa97eb2cc9ae00a67e5","slug":"potholes-on-the-jhanduta-naharal-road-pose-a-risk-of-accidents-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-146394-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता-नाहरल मार्ग पर गड्ढों से दुर्घटना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता-नाहरल मार्ग पर गड्ढों से दुर्घटना का खतरा
Mon, 13 Oct 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
झंडूता नाहरल सड़क मार्ग पर पड़े गड्ढे। संवाद
बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढों की भरमार
गड्ढों के कारण वाहनों को हो रहा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता-नाहरल सड़क मार्ग पर गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। बरसात के बाद सड़क की हालत खस्ता हो गई है। हालांकि विभाग ने गड्ढे भरें हैं, लेकिन लोगों की मांग है कि इसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि झंडूता उपमंडल की अधिकांश सड़कों की स्थिति बरसात के बाद बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनसे हर दिन वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही है। खासतौर पर झंडूता-नाहरल मार्ग पर यह समस्या अधिक गंभीर हो गई है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इन गड्ढों को स्थायी रूप से भरा जाए। अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से जेसीबी मशीन भेजी गई और मार्ग पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़क की हालत खराब हुई है, लेकिन विभाग लगातार सुधार कार्य में जुटा हुआ है ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।