फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Potholes galore on the Jhanduta-Samoh-Panaul road

Bilaspur News: झंडूता-समोह-पनौल सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

Wed, 28 Oct 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Potholes galore on the Jhanduta-Samoh-Panaul road
खस्ताहाल झंडूता-समोह-पनौल सड़क। संवाद
16 किलोमीटर सड़क करना बना परेशानी, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

दोपहिया चालक हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता-समोह-विजयपुर-पनौल-भगेड़ एमडीआर सड़क की हालत खस्ताहाल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े हैं। इससे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालक भी दुर्घटनाओं का शिकार होकर घायल हो चुके हैं।
सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। गड्ढों से बचने के प्रयास में सामने से आने वाले वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर सड़क की हालत ऐसी है कि वाहनों को एक-दूसरे को पास देना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बरसात के बाद सड़क पर पैचवर्क करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन मार्ग की हालत में सुधार की मांग अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पहुंचने का प्रमुख मार्ग
यह सड़क केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। साथ ही झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने का महत्वपूर्ण रास्ता भी है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भगेड़ से पनौल तक करीब तीन किलोमीटर सड़क लोक निर्माण विभाग के घुमारवीं मंडल के अधीन आती है, जबकि शेष मार्ग झंडूता मंडल के अंतर्गत है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार से करवाई जाएगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के अधिशासी अभियंता ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि झंडूता-समोह-पनौल-विजयपुर सड़क मार्ग की मरम्मत ठेकेदार से निर्धारित अवधि में करवाई जाएगी। इस संबंध में ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत सुनिश्चित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed