{"_id":"65b0fa6b2b7f110b06008166","slug":"poster-making-compitition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-12151-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कनिका की रंगोली सबको भायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कनिका की रंगोली सबको भायी
विज्ञापन
संतोषी आईटीआई घुमारवीं में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संतोषी आईटीआई घुमारवीं में राष्ट्रीय युवा दिवस खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राणा के निर्देशानुसार मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई।
रंगोली प्रतियोगिता में कनिका ने पहला, नेहा ने दूसरा और संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अक्षय ने पहला, ललित ने दूसरा और अनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। आईसीटीसी काउंसलर मोनिका और तकनीशियन मंजु बाला ने 125 प्रशिक्षुओं का एचआईवी टेस्ट किया। स्वास्थ्य शिक्षक लीला शर्मा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि विवेकानंद ने युवाओं को संदेश दिया था कि उठो, जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, सही खान-पान, व्यायाम करने, मोबाइल का कम इस्तेमाल करने और एचआईवी/एड्स की जानकारी दी। एडोलसेंट हेल्थ काउंसलर सुभाष चौहान ने युवाओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर एमडी एन शर्मा, प्रधानाचार्य ओपी शर्मा आदि उपस्थित रहे।