फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   post office

बिलासपुर व हमीरपुर के 377 डाकघरों में बनेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Wed, 25 Nov 2020 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
post office
बिलासपुर। डाक मंडल आरके चौधरी ने बताया कि विभाग ने पेंशनरों को सुविधा उपलब्ध करवाने की नई शुरुआत की है। जिसके तहत अब जीवन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला कोषगार के चक्कर नहीं काटने होंगे। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक हमीरपुर और बिलासपुर शाखा ने लोगों को सुविधा घरद्वार तक प्रदान करने के लिए इस अभियान को हमीरपुर एवं बिलासपुर जिला में युद्धस्तर पर लागू करने के लिए पूरा प्रोग्राम तैयार कर लिया है। जिसके तहत दोनों जिला में हमीरपुर डाक मंडल के स्टाफ को इस सुविधा को पेंशनरों तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है। यह सुविधा सभी पेंशनरों के लिए हमीरपुर एवं बिलासपुर जिले के लगभग 377 डाकघरों में शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी तरह के पेंशनर मात्र एक फोन कॉल के माध्यम से यह सुविधा अपने घरद्वार पर प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए मंडलीय कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222235 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed