फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Polotical

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Polotical
बिलासपुर। बिलासपुर सदर क्षेत्र से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने जिले भर में जिस प्रकार अपना दायित्व अच्छी तरह से निभा कर कोरोना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसकी काफी प्रशंसा की गई। अब जिला में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखकर लग रहा है कि बड़े स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि अनलॉक के विभिन्न चरणों में जिला में कोरोना महामारी के प्रसार से सभी आश्चर्यचकित हैं। कोरोना के प्रसार में जहां जिला से बाहर से आने वाले प्रवासियों ने विशेष भूमिका निभाई, वहीं इन प्रवासी मजदूरों को बिना कोरोना जांच के सीमाओं के अंदर आने देने की नीति भी उत्तरदायी है। बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के स्थानीय विधायक और कुछ समय पूर्व जिला से नए बने मंत्री ने लोगों को इकट्ठा करके बैठकें आयोजित कीं। विकास कार्यों के बहाने एकत्रित की गई भीड़ भी कोरोना के अप्रत्याशित प्रसार के लिए उत्तरदायी है।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर ने हैरानी जताई कि बिलासपुर में 19 पुलिस जवान और 3 सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी देते समय कोरोना संक्रमित हो गए। सभी को कोरोना वॉरियर्स की संज्ञा दी गई है लेकिन उनकी पत्नी भावना ठाकुर जो कोरोना टेस्ट सैंपल एकत्रित करने में पिछले चार महीने से दिन-रात कार्यरत रहने के कारण कोरोना की चपेट में आ गई। उसे इनाम देने की जगह उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी गई। बंबर ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक से प्रश्न किया है कि जो अन्य कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी टाइम में कोरोना संक्रमित हुए हैं, क्या उन्होंने उनके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज करवाई है। बंबर ठाकुर ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे राजनीति और राजनेताओं के इशारों पर नाच कर अकारण तंग करने की नीति को तुरंत बंद करें। नहीं तो भविष्य में उन्हें इन बातों का उत्तर देना कठिन हो जाएगा और वे स्वयं ही कानून के शिकंजे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed