फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

नयनादेवी बीडीसी पर भाजपा काबिज

Tue, 19 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
political
स्वारघाट (बिलासपुर)। पंचायत समिति नयनादेवी पर भाजपा काबिज हो गई है। भाजपा ने एकजुटता का परिचय देते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पद अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन


बीडीओ कार्यालय स्वारघाट में मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा समर्थित हेमा देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर गुरदयाल सिंह के नाम पर सहमति बनी। हेमा और गुरदयाल सिंह नयनादेवी स्थित स्वारघाट पंचायत समिति के पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होंगे। नयनादेवी पंचायत समिति का गठन पहली बार हुआ है। वर्ष 2012 में सदर से अलग करते हुए नयनादेवी को विकास खंड का दर्जा मिला था। इसमें कुल 15 सदस्य शामिल किए गए। नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और अन्य विजेता बीडीसी सदस्यों को बधाई दी है। बीडीओ कार्यालय स्वारघाट में चुनावी प्रक्रिया के दौरान कुल 15 बीडीसी सदस्यों में से केवल 10 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पांच सदस्यों ने बैठक से किनारा किया। बताया जा रहा है कि पांचों कांग्रेस समर्थित हैं। खास यह रहा कि भाजपा ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दो ही नाम फाइनल किए थे। किसी ने भी कोई खिलाफत नहीं की। एकजुटता और बहुमत के दम पर भाजपा ने बीडीसी के दोनों पदों पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर नयना देवी विधानसभा के स्थानीय विद्यायक रणधीर शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपाइयों ने पूरे स्वारघाट इलाके में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली रैली के दौरान खूब आतिशबाजी हुई। रणधीर शर्मा के अलावा कुटेहला के उपप्रधान बाल कृष्ण ठाकुर, बैहल पंचायत प्रधान राम कुमार शर्मा, जगत राम ठाकुर, बाबूराम ठाकुर भी इस मौके पर मौजूद रहे। दोपहर को एसडीएम सदर हरीश गज्जू ने बीडीओ कार्यालय स्वारघाट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को ही पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। परियोजना अधिकारी जिला बिलासपुर ग्रामीण विकास अभिकरण सुभाष गौतम ने विकास खंड स्वारघाट में मौजूद 10 बीडीसी सदस्यों की उपस्थित के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकास खंड नयना देवी (स्वारघाट) के तहत विजयी 15 बीडीसी सदस्यों में से दस बीडीसी सदस्यों ने ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में भाग लिया। पांच अन्य सदस्य अनुपस्थित रहे। उनके अनुसार री वार्ड से विजयी हेमा देवी अध्यक्ष तथा बीडीसी के घवांडल-मंडयाली वार्ड से विजयी गुरदयाल सिंह को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed