फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political

मंहगाई पर किए प्रदर्शन पर जिला कांग्रेस नहीं जुटा पाई भीड़

Thu, 12 Nov 2020 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Political
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के खिलाफ एक घंटे का धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अंजना धीमान की अध्यक्षता में शहीद स्मारक बिलासपुर के पास किया। इस मौके पर विशेष रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव राजेश धर्माणी और सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर मौजूद रहे। यह धरना महंगाई के विरुद्ध किया गया। इसमें केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

अंजना धीमान ने कहा कि वीरभद्र सरकार की सस्ता राशन मुहैया करवाने की योजना अगर इस महंगाई के दौर में नहीं होती तो आज गरीब आदमी अपना गुजारा नहीं कर पाता। कई लोग शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। अगर महंगाई के दौर में उनको सस्ता राशन न मिलता तो वह भूखे रहने को मजबूर होते। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। वहीं सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए और किसानों का शोषण करने के लिए सरकार ने किसान कानून पास किए हैं। वहीं राजेश धर्माणी ने कहा कि आलू, प्याज के दाम 50 से 80 रुपये तक पहुंच गए हैं। कहा कि गैस सिलिंडर कांग्रेस के शासनकाल में 400 रुपये का था। आज 700 रुपये में मिल रहा है। धरने के पश्चात राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज, झंडूता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंदेल, जितेंद्र वासु, ओपी गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोदावरी, सिपरा गौतम, प्रीति भाटिया व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
जिला कांग्रेस के धरने से 80 प्रतिशत से ज्यादा जिला कार्यकारिणी के लोग नदारद रहे। जिला के एकमात्र विधायक एवं प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता रामलाल ठाकुर ने भी जिला कांग्रेस के धरने से दूरी बनाए रखी। कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों ने भी धरने से दूरी बनाए रखी। कांग्रेस के पूर्व विधायकों में तिलक राज शर्मा, बीरू राम किशोर, बाबूराम गौतम सहित वरिष्ठ उपाध्यक्षों और महासचिवों ने इस धरने से दूरी बनाए रखी। सदर कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति और सदर ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में चल रही तनातनी किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि धनतेरस की वजह से कांग्रेस कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी व सदस्य धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके। सभी को इस धरने के लिए सूचित किया गया था। ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति हाईकमान द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed