फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political

पानी की समस्याओं पर भड़के ध्वाला, अधिकारियों की लगाई क्लास

Sun, 08 Nov 2020 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Political
बिलासपुर। लोग अपनी समस्याओं का समाधान पंचायत में बैठकर विवाद करने की बजाय संवाद से करें, ताकि छोटे-छोटे मसलों का समाधान आपसी तालमेल से हल हो सके। यह बात राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने रावमापा चांदपुर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। जनमंच में जलशक्ति विभाग से संबंधित ज्यादातर शिकायतें पहुंचीं। इस पर उन्होंने जनमंच में मौजूद जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को लताड़ भी लगाई। कहा कि जनमंच जल शक्ति विभाग के ही नाम रहा।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि गांव में विकासात्मक कार्यों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करें। ताकि ग्रामीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर के लिए एम्स का निर्माण सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में बिलासपुर को रेल लाइन की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं को सरकार ने अनेक शक्तियां प्रदान की हैं। गांवों के समुचित विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि अधिकारियों के साथ समन्वय से योजनाओं के शेल्फ बनाएं। कहा कि भ्रष्टाचार से किनारा कर राशि का प्रयोग विकास कार्यों में करें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर शहद निकालते हाथ में लगा शहद चाट लें तो वह सहन हो जाता है। लेकिन अगर पूरे के पूरा मधुमक्खियों का छत्ता, शहद और मधुमक्खियां ही निगल लें तो ऐसा भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा।
विज्ञापन

बाक्स
हाइड्रो इंजीनियरिंग की कक्षाएं बिलासपुर में ही लगाने को प्रयासरत : सुभाष ठाकुर
विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल के कारण जो प्रमुख कार्य प्रभावित हुए थे वे पुन: शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से हाइड्रो इंजीनियरिंग की कक्षाएं बिलासपुर में ही लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
32 शिकायतों और 6 मांगों का प्री जनमंच में समाधान : डीसी
उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जनमंच कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर सदर जनमंच में 7 पंचायतों से कुल 131 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें 94 शिकायतें और 37 मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि प्री जनमंच के दौरान 62 आवेदन पत्र अपलोड किए गए। इनमें 51 शिकायतें और 11 मांगे शामिल थीं। 32 शिकायतों और 6 मांगों का प्री जनमंच शिविरों में मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में कुल 40 मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि समस्याओं के निपटारे के लिए शेष आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारे के लिए प्रेषित कर दिया गया है। मुख्यातिथि ने बेटी है अनमोल योजना के तहत एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत लगाया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एसडीसी तोरूल रवीश, डीएफओ सरोज भाई पटेल, एसडीएम रामेश्वर दास, सीएमओ डॉ. प्रकाश चंद दड़ोच, बीएमओ मार्कंडेय डॉ. श्याम वर्मा के अतिरिक्त संबंधित पंचायतों के प्रधान व प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed