फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political

कांग्रेस ने श्रद्धासुमन अर्पित कर इंदिरा गांधी को किया याद

Sat, 31 Oct 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Political
कांग्रेस ने श्रद्धासुमन अर्पित कर इंदिरा गांधी को किया याद
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा जयंती की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की बैठक जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान ने की। बैठक में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी कांग्रेस नेता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न वक्ताओं ने इंदिरा गांधी और बल्लभ भाई पटेल के देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्षा अंजना धीमान ने कहा कि जहां बल्लभ भाई पटेल ने आजादी के संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लिया। वहीं गृहमंत्री रहते हुए अपनी राजनीतिक कुशलता का परिचय देते हुए देश की रियासतों को इकट्ठा कर अखंड भारत का निर्माण किया। इंदिरा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महिला होने के बावजूद वे अदम्य साहस की मूर्ति थीं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, राज्य सचिव विवेक कुमार, झंडूता ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व सदर ब्लॉक अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा आदि ने भी इंदिरा व पटेल के विलक्षण कार्यों का ब्योरा साझा किया। इस मौके पर जिला महासचिव अनुराग शर्मा, विजय ठाकुर, सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष निर्मल धीमान, नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला सचिव सोमा देवी, मीरा भोगल, पार्षद नवीन वर्मा, बलदेव ठाकुर, संदीप कुमार, अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष जफर अली, हरिकृष्ण, दीपक शर्मा, जमील खान, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिप्रा गौतम, सेवादल संयोजक वीरेंद्र ठाकुर, रिशु शर्मा, मस्तराम वर्मा, नईम मोहम्मद, साजिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed