फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में तेजी से किया जा रहा विकास: राजेंद्र गर्ग

Mon, 09 Mar 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
political
लैहड़ी सरेल में महिला मंडल बेहड़ा के भवन का उद्घाटन करते विधायक राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायत लैहड़ी सरेल में 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले युवक मंडल जोल के भवन का शिलान्यास और 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित महिला मंडल बेहड़ा के भवन का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित करने के बाद गांव जोल में सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विकास के पहिए को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रभावशाली नेतृत्व में प्रदेश सरकार के दो साल का कामकाज बेमिसाल रहा है। किसानों-बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने और सिंचाई एवं पेयजल की बेहतर सुविधा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग ने उठाऊ पेयजल योजना दख्युत, पट्टा, डंगार के तहत गांव बेहड़ा समसार के लोगों को सुचारु रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 18 लाख रुपये की लागत से 2.70 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाकर गांव में पेयजल पहुंचाने का विधिवत रूप से उद्घाटन कर समर्पित किया। उन्होंने कहा कि गांव बेहड़ा के लगभग 80 परिवारों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और पेयजल नल की सुविधा मिलने से यहां के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भराड़ी शशीकांत शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग भराड़ी रविंद्र रणौत, सहायक अभियंता विद्युत रूप लाल, पंचायत प्रधान लैहड़ी सरेल बबीता देवी, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान बीना ठाकुर, दलीप सिंह, वतन सिंह, दूनी चंद, दीना नाथ सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed