फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

महामंत्री बनाने की बात करके सौंपा सचिव का दायित्व : ब्रिज लाल

Sun, 16 Feb 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
political
जुखाला/बिलासपुर। जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन होते ही इसके गठन पर सवाल उठने लगे हैं। कार्यकारिणी के नव नियुक्त सचिव जुखाला के ब्रिज लाल ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। इसमें पदाधिकारियों सहित जिले के लगभग 64 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। वहीं जुखाला के ब्रिज लाल को पार्टी का सचिव नियुक्त किया गया है लेकिन ब्रिज लाल इस पद से खुश नहीं हैं और उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की है।
विज्ञापन

ब्रिज लाल का कहना है कि वो पार्टी में साल 1991 से कार्यरत हैं और तब से लेकर अभी तक भाजपा के हर पदभार का दायित्व ईमानदारी से निभाया है। शनिवार को पार्टी केे वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा हुई थी और तय हुआ था कि उन्हें जिला कार्यकारिणी में महामंत्री का पदभार सौंपा जाएगा। ब्रिज लाल ने कहा कि उनके साथ पार्टी ने धोखा किया है। पहले दिन उन्हें महामंत्री का पद देने की बात की जाती है और दूसरे ही दिन उन्हें कार्यकारिणी में सचिव के पद पर नियुक्त किया जाना साफ तौर पर धोखा है। वो इस जिम्मेदारी से इस्तीफा देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अगर उन्हें महामंत्री के पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा तो वो कार्यकारिणी में किसी भी पद पर कार्य नहीं करेंगे और आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed