फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   POLITICAL

कपाहड़ा पंचायत ने खुद ही बना दी सड़क

Mon, 27 Jan 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
POLITICAL
बरठीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कपाहड़ा के तहत आने वाली संपर्क सड़क जोल कपाहड़ा का उद्घाटन ग्राम पंचायत कपाहड़ा की प्रधान माया देवी ने किया। जबकि इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान विनय कुमार ने की। उद्घाटन समारोह में बैंडबाजों के साथ जोल गांव के लोगों ने दोनों पंचायत जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया तथा गांव में धाम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वर्षों पुरानी समस्या के समाधान से गांव वासी काफी प्रसन्न थे। गांव के वार्ड पंच रामवक्ष ने पंचायत कोरम में इस समस्या को काफी उठाया था। उनका मानना था कि जोल गांव कपाहड़ा का अति दुर्गम गांव है तथा यह गांव नालों से गिरा हुआ है।
विज्ञापन

पंचायत की ओर से गांव के लिए इस सड़क का निर्माण चौदहवें वित्तायोग की 1,50,000 की राशि से कर दिया। गांव में अब कपाहड़ा जाने के लिए करीब एक किमी का ही सफर तय करना पड़ेगा। इतना ही नहीं धीणवां के कपाहड़ा जाने के लिए तीन किमी का सफर तय करना पड़ता था लेकिन इस सड़क की वजह से मात्र एक किमी का ही सफर तय करना पड़ेगा। लोगों ने पंचायत द्वारा बनाई गई इस सड़क का उद्घाटन भी पंचायत प्रधान से ही करवाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण से कपाहड़ा पंचायत का हर गांव अब सड़क सुविधा से जुड़ गया है। पंचायत प्रधान माया देवी ने सड़क का उद्घाटन उनके हाथों से करवाने पर धन्यवाद किया। वहीं पंचायत उपप्रधान विनय कुमार ने कहा कि पंचायत मात्र संपर्क मार्ग निकाल सकती है तथा पंचायत के पास इतना बजट नहीं होता की सड़क को पक्का करके दे सके। उन्होंने कहा कि अगर विधायक को जनता से लगाव है तो वे इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में पक्का करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कपाहड़ा पंचायत के मटोली व कगड़ानी के लिए विधायक ने एक-एक हैंडपंप लगाने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में चेली टैंक, घटियां, जोल, कगड़ानी, समलोहल सड़क पर बस सुविधा दी थी लेकिन अब यह सड़क पूरी पक्की हो चुकी है तथा वर्तमान सरकार में कोई बस सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है तथा जो बस चलती थी इस सरकार के कार्यकाल में वह बंद है। विधायक ने चुनाव जितने के 6 महीने के अंदर बस चलाने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नहीं की है। हमने 1100 नंबर पर शिकायत डाल दी है तथा शीघ्र ही बस चल पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि 27 जनवरी 2019 को विधायक ने कगड़ानी से कपाहड़ा सड़क का उद्घाटन तो कर दिया लेकिन उस सड़क पर कोई भी धनराशि स्वीकृत नहीं करवाई और न ही किसी योजना में इस सड़क को डाला गया।

इस अवसर पर पंचायत वार्ड पंच रामवक्ष, निर्मला, उधोराम शास्त्री, रामकली, महेंद्र कुमार, सदाराम, लेखराम, दिनेश कुमार, ज्ञान चंद, राजेंद्र कुमार, पंचायत सचिव देशराज, रोशन, सीताराम, सोहन सिंह, लता कुमारी, व्यासां देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed