फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

गैर हिमाचलियों को नौकरी देने पर जताया विरोध

Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
political
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ बिलासपुर जोन ने शुक्रवार रात्रि बिलासपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर उन्हें संघ की समस्याओं से अवगत करवाया। संघ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को शॉल व पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ई. राजीव कुमार की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अनूप गौतम, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विजय कुमार, प्रेम सिमर सहित कई अभियंता मौजूद रहे। उन्होंने पांच प्रतिशत दैनिक भत्ता बढ़ाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। राजीव कुमार ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता वर्ग लंबे समय से एक ही पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसलिए शीघ्र इनकी पदोन्नति कर सहायक अभियंता बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग में बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं जो कि तर्क संगत नहीं है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सैकड़ों बेरोजगारों की उम्मीदें टूट रही हैं। विभाग में 12 गैर हिमाचली इंजीनियरों को नौकरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग में 100 कनिष्ठ अभियंताओं को अनुबंध के आधार पर नियुक्ति दी है। इनमें से 12 गैर हिमाचली कनिष्ठ अभियंता को हरियाणा से, 5 को उत्तर प्रदेश से, 2 को उत्तराखंड से, 2 बिहार से, राजस्थान व चंडीगढ़ से एक-एक कनिष्ठ अभियंता को नौकरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इस निर्णय से हिमाचल कनिष्ठ अभियंता संघ में रोष की लहर है। बिलासपुर संघ ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षित इंजीनियर डिप्लोमा धारक और डिग्रीधारक बेरोजगार को निराशा ही हाथ लग रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संघ की बातों को गौर से सुना तथा शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed