{"_id":"5dfd09608ebc3e87ec7ffb68","slug":"political-bilaspur-news-sml3183425155","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 करोड़ की लागत से बुझेगी बरमाणा क्षेत्र वासियों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 करोड़ की लागत से बुझेगी बरमाणा क्षेत्र वासियों की प्यास
विज्ञापन
बरमाणा में गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित करते विधायक सुभाष ठाकुर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्रदेश सरकार सभी वर्गों के परिवारों को किसी न किसी योजना से जोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर लाया जा सके। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बरमाणा में गैस वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों का जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक व्यक्ति को घर, बिजली, पानी, स्वास्थ्य बीमा तथा रसोई गैस की सुविधा प्रदान करके हर संभव सहायता प्रदान की जा है। इस अवसर पर उन्होंने गृहिणी सुविधा योजना के तहत 170 निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना जहां पर्यावरण संरक्षण में सहायक बनी है वहीं प्रदेश सरकार ने पात्र महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस सुविधा प्रदान करके महिलाओं का सम्मान व स्वाभिमान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खाना बनाने के लिए लकड़ियों का प्रयोग करने वाले गरीब परिवारों को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना वरदान साबित हुई है तथा गृहिणियों को चूल्हे के धुएं से भी निजात मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बरमाणा क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना बनाई जा रही है जिसका कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री पवन कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत मंजू मिन्हास, सुरेंद्र कुमार, युवा मोर्चा सदस्य अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता वीएन पराशर, बीडीओ भाग सिंह, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग रजनी कालिया, एसडीओ विद्युत शमशेर सिंह के अतिरिक्त स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।